राउरकेला में निकाली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा
देवमनी माहतो (कला व संस्कृति संवाददाता)
रामनवमी शोभायात्रा में रोल्सरोय कार में सवार होकर शामिल हुए नरेंद्र मोदी, भारतीय सेना की झांकियां, रथ में सवार देवी, देवता, भोलेनाथ की बारात, बरसाने की होली, आदी झांकियां बना आकर्षण का केंद्र।
रामनवमी के अवसर पर आज राउरकेला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एक से एक आकर्षक झांकीयो से सजी और ढोल ,नगाड़े, तासे, और डमरूओं की धून में नाचते गाते, श्रद्धालुओं से युक्त इस शोभायात्रा को देखने के लिए राउरकेला के विसरा चौक से उदीतनगर तक लोगों का जन सैलाब उमड़ पडा था।
मेन रोड़ में निकली इस शोभायात्रा के सूचारू रूप से संचालन के लिए आज मेन रोड में हर तरह की वाहनों के लिए यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। भीड़ नियंत्रित करने के लिए जगह जगह पूलिस बल तैनात किए गए थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।
अनेक समाज सेवी संगठन, तथा समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सरबत, प्रसाद, ठण्डा पानी, फल,खीरा आदी लोगों के बीच वितरित किया गया।
इस शोभायात्रा में भगवान् राम, लक्ष्मण, सीता, महा प्रभु जगन्नाथ, भारत माता, शिव, कन्हैया, स्वामी पद्मनाभ मंदिर, जहाँ आकर्षण का केंद्र बनी रही, वही भारतीय सेना की ताकत ब्रम्होस व अन्य मिशाईलें, राफेल फाइटर जेट और आपरेशन सिंदूर की भी मव्य झंकियां शामील थी।
इस बार शोभायात्रा में शौर्य और कला का प्रदर्शन करती युवतियाँ एवं बालिकायें भी अधिक खंख्या में शामिल थी।





