स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलता बंद नाली

स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलता बंद नाली

राजीव कुमार (संवाददाता) के साथ एकबाल हुसैन (कैमरामैन)

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखण्ड़ अन्तर्गत आने वाले बिसरा पंचायत क्षेत्र के गड्ढा मोहल्ला (लैंप रोड) में नाली अवरुद्ध होने से लोगों को गंदगी की वजह से कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगो की शिकायत है कि सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों से बारम्बार शिकायत करने पर भी किसी के कान में जूँ नही रेंग रही है।

गंदगी की वजह से मुहल्ले में दुर्गन्ध, मच्छर, जैसी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। इस गंदगी की वजह से मोहल्ले निवासियो में बिमारी का डर बना रहता है। गड्ढे मोहल्ला की अवरूद्ध नाली स्वच्छ भारत अभियान की हकिकत बयाँ कर रहा है।