डायन होने के संदेह में चचेरे सास ससुर पर जानलेवा हमला सास की मौत ससुर गंभीर
हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के नुआगांव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले चीतापीढी़ ग्राम पंचायत के कातेपुर कुंभारटोली में एक व्यक्ति ने अपने चचेरी सास ससूर के ऊपर साबल से जानलेवा हमला कर दिया।जिसमें चाचा ससूर गंभीर रूप से घायल हो गया और चाची सास की मौत हो गई ।
बिसरा थाना कि पुलिस ने हत्यारे दामाद को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।
घटनास्थल पर बिसरा थाना की पुलिस के साथ फोरेन्सिक टीम भी हत्या के हर पहलुओं की बारिकी से जांच करती पाई गई।
घटना स्थल पर उपस्थित लोगों का कहना है कि हत्यारा मुन्ना कुंभार रक्त पिपासा होकर कुछ दिनों से खून पीने की बात कह रहा था।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मुनि कुंभार उम्र 60 वर्ष , पत्नी भदर कुंभार है। भदर कुभांर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हत्या की वजह डायन विद्या और टोना टोटका बताया जा रहा है।
अभियुक्त मुन्ना कुंभार के बलांग थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है,वह कुंभारटोली में घर जमाई रह रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना कुंभार का चचेरे सास ससूर से डायनसंदेह को लेकर कुछ दिनों से कहासुनी हो रही थी। मंगलवार को बात कुछ ज्यादा बढ़ गई जिसपर मुन्ना कुंभार ने नशे की हालत में अपने चचेरे सास ससूर पर जानलेवा हमला कर दिया।
खबर लिखे जाने तक अभियुक्त को बिसरा थाने में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है।





