मजार में हजार और गणेश पूजा में चार क्यो?

मजार में हजार और गणेश पूजा में चार क्यो?

मजार में हजार और गणेश पूजा में चार पुलिसिया कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने उठाया सवाल।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में एक लाल बाबा का मजार है, जहां प्रत्येक वर्ष मेला लगता आता आया है। जहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा मजार में चादर चढ़ाई जाती है लेकिन इस कोरोना कॉल मे सरकार की ओर से सख्त निर्देश जारी की गई है कि किसी भी पूजा एवं मजार में 7 लोगों से अधिक की उपस्थिति पर कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन राजगांगपुर के लाल बाबा के मजार में विगत कल हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मजार में चादर चढ़ाते एवं कव्वाली के आनंद लेते देखा गया,  वही इस नजारे को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन को दी उसके बाद प्रशासन लाल बाबा के मजार पर पहुंचकर सभी लोगों को वहाँ से हटाया।

यहाँ प्रश्न उठाना लाजमी होगा की आखिर किसकी आदेश से इस तरह का भव्य आयोजन को प्रोत्साहन दी गई थी, जबकी गणेश पूजा में स्थानीय लोगों द्वारा चंद लोगों के साथ ही पूजा पाठ करते शहर के लोग देखे गए वही इस मजार में हजारों लोगों की उपस्थिति स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई पर अनेक तरह के सवाल खड़ी कर रही है।