ट्रेन दुर्घटना में दो लोको पायलटो की मौत

ट्रेन दुर्घटना में दो लोको पायलटो की मौत

मालवाही ट्रेन लेकर जा रहे दो लोको पायलटो की ट्रेन संख्या १२८१० हावड़ा-मुंबई मेल की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मालवाही ट्रेन संख्या एन/ एमटीएसएस लोको संख्या ३२५७०/४१११०/राउरकेला ,चक्रधरपुर स्टेशन से रेलवे समयानुसार २१.००बजे छुटी। यह ट्रेन रेलवे समयानुसार २२.०० बजे राजखरसुआं स्टेशन के पटरी संख्या ०७ पर आकर रूकी थी। 
इस ट्रेन को लोकोपायलट डी.के साहाना (५३) और सहायक लोको पायलट मोहम्मद अफसर आलम (३६) चला रहे थे। 
ट्रेन रूकी होने से दोनो लोकोपायलट  पावर इंटरपोज़िंग के लिए ट्रेन से नीचे पटरी पर उतरे थे की हावड़ा से मुंबई के लिए निकली मुंबई - हावड़ा मेल (१२८१० अप) राजखरसुआँ स्टेशन से गुजर रही थी कि दोनों पायलट राजखरसुंआँ स्टेशन यार्ड के पूर्वी छोर पर इसकी चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। दोनो पायलट चक्रधरपुर के थे। 
इस दुर्घटना से चक्रधरपुर रेलमंड़ल के रेलवे कर्मचारियों के बीच मातम पसरा हुआ है।