ट्रेन की चपेट में आने से आठ वर्षिय बालक का पैर कटा
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
तारघर : रेल पटरी पर शौच करने गए आठ वर्षिय बालक का ट्रैन की चपेट में आने से पैर कटा।
अंगुल जिला के तालचर में सदर थाना अंतर्गत आने वाले एनटीपीसी तक जानेवाली रेलपटरी पर अचानक ट्रेन के आ जाने से शौच के लिए बैठे आठ वर्षिय बालक देवेंद्र का दाहिना पैर कट कर दो टुकडों में बंट गया।
मौके पर पहुँचे अग्नी शामक दल ने बालक को पहले स्थानीय अस्पताल लेकर गए,जहाँ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बालक देवेंद्र को जिला मुख्य अस्पताल भेज दिया गया।





