जिले में हर्षोल्लास मनाई गई शास्त्री और गाँधी जयंती
धर्मेन्द्र सिंह (व्यौरो चीफ)
श्रावस्ती जिला कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण करके क्लास कंट्री दौड़ में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया ,और मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को पोषण टोकरी प्रदान की गई।
अपर जिलाधिकारी ने कहा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया और आज भी उनके विचार पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव के लिए प्रेरित करता है उन्होंने यह भी कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता सादगी आत्मनिर्भरता और देश भक्ति के संदेश दिए जिन्हें हम अपने जीवन में अपना कर देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प माला एवं पुष्प अर्पित किया गया
अपर जिलाधिकारी ने कहा गांधी जी ने कहा था कर्म ही पूजा है सभी लोग जो प्रतिदिन कर्तव्य करते हैं, अगर यह मानवता के उत्थान के लिए है तो वह कार्य पूजा के योग्य है।आज के दिन जिले के अन्य सरकारी शैक्षिक संस्थानों एवं कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण।





