जहाँगीर हक उपजिलापाल के हाथो सम्मानित

जहाँगीर हक उपजिलापाल के हाथो सम्मानित

 सुंदरगढ़ जिला में स्थित राउरकेला शहर के सेक्टर -19 (सिविक सेंटर) में राउरकेला युथ फोर्म कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में हर साल की तरह इस साल भी हीरोज सीजन-३ (HEROE'S SEASON -3)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी राउरकेला शहर के उप जिला पाल तथा कमिश्नर डॉ शुभंकर महापात्र एवं अतिथियों में राउरकेला के सीआर पीएफ -19 बटालियन प्रभारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संग्राम केशरी बेहरा, रेलवे पुलिस बल के अतिरिक्त  कमिश्नर राजीव कुमार यादव, राउरकेला रेलवे पुलिस थाना प्रभारी शिवलहरी मीना एवं दक्षिण पुर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रिय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव जहांगीर हक आमंत्रीत थे। हीरोज सीजन-3 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जैसे हमारे देश के सरहद पर देश वासियों की सुरक्षा में देश की जवान तैनात हैं, ठिक वैसे ही  समाज में जनता के बीच अपना बहुमुल्य देकर नि: स्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे हे उन सभी समाज सेवियो को राउरकेला युथ फोर्म के माध्यम से सम्मानित किया जाना है। इसी बीच रेलवे पुलिस बल के अतिरिक्त कमिश्नर राजीव कुमार यादव, दक्षिण पुर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रिय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव तथा चक्रधरपुर रेल मंडल के को-ओर्डिनेटर जहांगीर हक एवं आरपीएफ के राउरकेला थाना प्रभारी शिवलहरी मीना को राउरकेला के उप जिला पाल सह कमिश्नर डॉ, शुभंकर महापात्र ने सभी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथी उप जिला पाल शुभंकर महापात्र ने कहा, जन हित में लोगों के सेवा के उद्देश एवं मदद कार्य में समाजसेवियो का  समाज में होना आति आवस्यक है । अन्य लोगों में उपस्थित सीआरपीएफ बटालियन -19 के कमांड्डेट इंचार्ज, राउरकेला के एडीशनाल सुप्रिटेंडेंट पुलिस संग्राम केशरी बेहरा के अलावा, मिनोती देवता, ब्रिदा प्रसाद, जयंती दास, अफरोज अहमद, अमिताव शामल, प्रमुख लोग उपस्थित थे।