छात्रा ने की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
बंडामुंडा में एक स्कूली छात्रा ने चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है।
रेल नगरी बंडामुंडा "डी सेक्टर" के क्वार्टर नम्बर 197 में एक छात्रा ने परिवार के सदस्यों की ग़ैरमौजूदगी में अपने आवास में चूनरी की सहायता से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जया महातो (14) के रूप में हुई है।
मृतक बंडामुंडा के आर.एस. स्कूल में नवीं कक्षा की छात्र थी। पिता अभिराम महातो रेलवे कर्मचारी है, वे ( सी.एच.आई)सफाई वीभाग में कार्यरत है।
यह घटना आज सुबह तकरीबन 8.30 बजे से 9.00 बजे के बीच की है। घटना के समय पिता ड्यूटी में थे, माँ बाहर गई हुई थी, और छोटा भाई किसी परिजन के घर गये थे।
मृतक का भाई जब घर आकर दरबाजा खोला तो वह अपनी बड़ी बहन को फंदे में झूलता देख शोर मचाते हुए यह सूचना पड़ोसीयो को दिया। पोड़ासी मृतक को अस्पताल ले गए,जहाँ चिकित्सको ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
पुलिस घटना स्थल पर पुहंच शव को शवपरिक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में बंडामुंडा पुलिस एक मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणो का पता नही चलपाया है।





