चुनाव को देखते हुए अब अल्पसंख्यक समुदाय हुए एकजुट

चुनाव को देखते हुए अब अल्पसंख्यक समुदाय हुए एकजुट

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला मुस्लिम महासंघ का बैठक स्थानीय मिलन सिनेमा प्रांगण में संपन्न हुआ। 

ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर के मिलन सिनेमा प्रांगण में सुंदरगढ़ जिला मुस्लिम महासंघ के  अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ पाका बाबू के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई थी जिसमें पूरे जिले भर के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो की  उपस्थिति में एक सभा का आयोजन किया गया

आपको बता दे की इस सभा का मुख्य लक्ष्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अपना हक दिलाना एवं सरकार द्वारा दी जा रही अनेक तरह के प्रोत्साहन में सहभागी बनना वही उड़ीसा सरकार द्वारा किसी तरह का अल्पसंख्यक समुदाय को आरक्षण ना देना को लेकर चर्चा की गई जब तक हम एक नहीं होंगे हमारे हक सरकार हमें नहीं देगी इसी लक्ष्य को लेकर पूरे जिले भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों का एकत्र होना आगामी चुनाव में असर डाल सकती है इन सारी बातों पर चर्चा की गई

ज्ञात हो की
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ हामिद हुसैन,बेलाल सर्वर उर्फ मुन्ना भाई, महमूद अहमद, मोहम्मद शकील, मुफ्ती जफर कासिम,हारुन रशीद, डॉ ए अहमद मुस्लिम महासभा के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद उर्फ पाका बाबू प्रमुख रूप से मंचासीन थे। 

अब देखना यह होगा कि अल्पसंख्यक समुदाय के इस बैठक से मुस्लिम महासभा को क्या हासिल होती है और किस  राजनीतिक दल को इसका लाभ मिलता है ।