घर में लगाकर रखा था गाँजा पुलिस ने भेजा जेल

घर में लगाकर रखा था गाँजा पुलिस ने भेजा जेल

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी को किसी सूत्र से खबर मिली की जमाबीरा ग्राम के कटैलपारा के एक घर के बगान में गाँजा का पौधा लगा है। 
सूचना पर गोपनियता बरतते हुए चौकी प्रभारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इस सूचना से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में धरमजयगढ़ थाना एवं रैरूमा चौकी के पुलिस कर्मचारी और गवाहों को साथ लेकर बताए पते पर जय कुमार चौहान के घर दबिश दिया गया ।उस वक्त जय कुमार चौहान घर पर मौजूद था, जिसे कार्यवाही की जानकारी देकर उसके मकान और बगान की तलाशी ली गई । जय कुमार चौहान के बगान में एक नग गांजा का पेड मिला जिसे गवाहों के समक्ष कटवा कर बरामद किया गया ।इस गांजा के पौधे का वजन 06,480 किलो ग्राम हुई जिसकी कीमत 12960 रूपये आंकी गई है।
आरोपी जयकुमार चौहान, पिता राम नाथ चौहान,उम्र 42 साल  
पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस कार्रवाई में रैरुमा चौकी प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज, शांति लाल टोप्पो, डेविड टोप्पो, आरक्षक इलियाजर टोप्पो, सुरेश टोप्पो और विकास तिर्की शामिल थे ।