घर में किसी के ना होने पर हुई चोरी

घर में किसी के ना होने पर हुई चोरी

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

घर में किसी के ना होने का फायदा उठाकर तालचेर के एक घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। इससे पहले भी इस शहर में घर में किसी के ना होने का फायदा उठाकर चोरी के कई मामले सामने आ चुके है। 
ताजा घटना तालचेर के बाघमारा की है जहाँ असामाजिक तत्वों द्वारा घर पर किसी के न होने का फायदा उठाकर सोने के आभूषण और पैसे चुरा लिए गए। इस घर में घर का दरवाजा तोड़ दिया गया है और दो अलमारियों से दरवाजा तोड़कर 300 भरी सोना, 27 हजार रुपये नगद, ढेर सारा सामान और जरूरी कागज़ात चोरी कर लिया गया। घर के मालिक ने बताया कि चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 24 लाख रुपये से अधिक होगी।  घर के मालिक मानस बिस्वाल अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण भुवनेश्वर गये थे। उन्होने स्थानीय थाने में अपने घर का दरवाजा तोड़कर पैसे, सोना व अन्य सामानों की चोरी होने की शिकायत की है। 
छानबीन के लिए जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद लौटी, तो स्थानीय निवासियों ने लगातार हो रही चोरी और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।