गड्ढे और कीचड़ से पटा कुकडा़ गेट के निकट का सड़क

गड्ढे और कीचड़ से पटा कुकडा़ गेट के निकट का सड़क

सुंदरगढ़ जिला के स्मार्टसीटी राउरकेला से होकर बिसरा, जरईकेला,नुआगांव,की ओर जानेवाली मुख्य सड़क पर पड़ने वाला कुकडा़गेट स्थित रेलवे फाटक के निकट रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण कीचड़ और बड़े बडे़ गड्ढे़ बन गए है। जिसमें पानी भरा रहने और लागातार इसपर चलती वाहनों की वजह से कीचड़ और फिसलन बढ़ती जा रही है। इस वजह से बीते कल तकरीबन छः बजे के आसपास राउरकेला से जरइकेला के बीच चलने वाली एस्वर्या नामक सवारी बस पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में फंस गई। चालक ने इस गड्ढे़ से बस को निकालने की बहुत कोशिश की पर बस गड्ढे से निकलने की वजाए और धसता गया। फलस्वरूप वहाँ वाहनों की कतार लग गयी और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। 
इस समस्या से निपटने के लिए एक लोडर लाया गया जो कीचड़ साफ करने और बस को गड्ढे़ से निकालने का काम किया जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाई। 
लेकिन किचड़,गड्ढे़ और फिसलन अब भी बना हुआ है। जिसके कारण उस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में स्थानीय प्रसाशन के प्रति रोष देखा जा रहा है।