तालचेर में बिजली उत्पादन के लिए एक और संयंत्र
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
टीटीपीएस के नए संयंत्र की पहली इकाई को सितंबर 2026 में चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
बीजली उत्पादन की अग्रणी कंपनी एनटीपीसी प्रबंधन नए 1320 मेगावाट बिजली संयंत्र के विस्तार के तीसरे चरण के तहत तालचेर थर्मल निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। टीटीपीएस सीजीएम गौतम देव ने आज तालचर के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के अवसर पर बताया कि बहुप्रतीक्षित एनटीपीसी प्रबंधन नए तालचर थर्मल (टीटीपीएस) संयंत्र का मुख्य निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। परियोजना को नवीनतम तकनीक के साथ 11,844 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। जनवरी 2027 में 660MW के साथ दूसरी इकाई चालू होने वाली है ।

टीटीपीएस प्राधिकरण और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को हुई चर्चा के दौरान यह बात कही गई। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड को इस नए प्लांट के लिए कोयले की आपूर्ति करनी है, वहीं कोयले को पुराने कन्वेयर के बजाय रेल द्वारा लाया जाएगा। संयंत्र के लिए समल बैराज से पानी लाया जाएगा। सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रदूषण कम से कम होगा क्योंकि इसका निर्माण नई तकनीकों का उपयोग करके किया जाएगा। संयंत्र के निर्माण के लिए प्रारंभिक कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।
संयंत्र प्रबंधन स्थानीय निवासियों और मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।
इसके अलावा स्थानीय क्षेत्र में टीटीपीएस की मदद से जलापूर्ति जारी रहेगी। सीजीएम श्री देव ने वादा किया कि स्कूल और अस्पताल बंद नहीं होंगे।इसमें महाप्रबंधक परियोजना आरके सिंह, महाप्रबंधक कौशिक मंडल, रोहित कुमार, दीपक कुमार, चंद्रशेखर कुमार, मानव संसाधन के डीजीएम सुमित देव सहित मुख्य संपादक गौतम देव उपस्थित थे. आयोजन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।





