कैप्टन माछर ने आसमान में सैकडो लोगों की जान बचाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दूसरों के जीवन की रक्षा करने में अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय देने के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कैप्टन माछर की वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई ऊर्जा एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा; “कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं।"
भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय दिया।उ नकी वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।
भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है।मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”





