कृत्रिम बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
बिना बारिश के कॉलोनी में आई कृत्रिम बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त, स्वास्थ्य विभाग व नगर प्रशासन खामोश।
तालचेर के मंडपाल पीएचडी कॉलोनी में बिना बारिश के ही आई कृत्रिम बाढ़ से घरो में पानी घुस गई है नतीजतन कॉलोनी में भय का माहौल है.बिना बारिश के पूरी कॉलोनी के घरों में कैसे पानी घूस गई।
वहीं स्थानीय जन स्वास्थ्य विभाग की टंकी की सफाई से निकाला गंदा मैला मिट्टी मिश्रित पानी बताया जा रहा है। बीते दिनों जब विभाग द्वारा टंकी की सफाई की जा रही थी तो मिट्टी मिला हुआ गंदा पानी नाले में छोड़ा गया, लेकिन नालियां दबने के कारण यह पानी नाले से निकल कर कॉलोनी में घुस गया. कॉलोनी के घरों और रसोई में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। इसलिए कॉलोनी के लोग दो दिनो से गंदगी और बदबू के कारण भोजन नही कर पा रहे है।
यह खबर सुनते ही वार्ड नंबर 3 के पार्षद लिपका बेहरा और समाजसेवी बबूनी प्रभावित कॉलोनी पहुंचे और कॉलोनीवासियों की समस्याओं के बारे में जाना उन्होने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नगर परिषद अधिकारी, मेयर हवीला भुंया को सूचित किया और बताया कि कैसे इस स्थिति से निपटा जा सकता है।
नाले में अधिक पानी बहने पर कॉलोनी के लिए खतरा है। दूसरी ओर, इस स्थिति में सरीसृप जीवो के डर से लोग सहमे हुए है कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की गुहार लगाई है।





