किरमिरा प्रखण्ड में कृषक संवाद

ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकास की धारा ओडिशा सारा, अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय किसान संवाद कार्यक्रम  किरमिरा ब्लॉक के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। इस मौके पर संसद प्रतिनिधि बाबूलाल किसान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। वही सम्मानित अतिथियों में कृषी अधिकारी प्रदीप कुमार नंद। जिला सहकारी मतस्य अधिकारी सौम्य जीत जेना। 

जिला सहायक विकास अधिकारी, भगवती प्रसाद दाश,  सहायक उद्यान अधिकारी लायकेरा ब्लॉक प्रमिला मरांडी मौजूद थे। उन्होंने प्राकृतिक और प्रगतिशील कृषी, बिषय में आलोचना करने के साथ ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और अलग अलग सरकारी योजनाओं पर बात की और सफल किसानों की तारीफ भी की गई। ब्लॉक कृषी अधिकारी सीमा चौधरी के परिचालन में आयोजित इस कार्यक्रम के संचाल में,एटीएम सुनील नाइक, ठण सुंदर गंधा, राकेश चोबे, नंदिता पृषेष्ठ, तपस्विनी बाग ने सहयोग किया जबकि प्रताप कुमार ने आभार जताया।