किरण बेहरा नपा ईओ के रूप में पद संभाला

किरण बेहरा नपा ईओ के रूप में पद संभाला

संबलपुर नगर निगम से स्थानांतरित हो कर आई किरण बेहरा

राजगांगपुर नगरपालिका में प्रशासनिक परिवर्तन के तहत नए कार्य निर्वाह अधिकारी के रूप में किरण बेहरा ने अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्वकार्य निर्वाही अधिकारी विकटर सोरंग का स्थान लिया है जिनका हाल ही में तबादला हो गया है।

किरण बेहरा इससे पहले संबलपुर महानगर निगम में सहायक आयुक (असिस्टेंट कमिश्नर) के पद पर कार्यरत थीं और शहरी प्रशासन के संचालन में उनका सराहनीय अनुभव रहा है।

पदभारण के अवसर पर उपनगरपाल एमडी इरफान, पार्षद सुमित्रा बागला और पार्षद सुष्मिता  ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नगर के विकास के लिए उनके साथ सहयोग का भरोसा दिलाया।

नगरवासियों को उम्मीद है कि किरण बेहरा के कुशल नेतृत्व में राजगांग पुर नगरपालिका क्षेत्र में स्थापित होंगे।

पारदर्शिता और विकास के नए आयाम के साथ शहर के विकास की इनसे लोगो को काफी उम्मीद है।