कांग्रेस नेता नरेंद्र जुनेजा ने लगाए भाजपा पर कई आरोप

कांग्रेस नेता नरेंद्र जुनेजा ने लगाए भाजपा पर कई आरोप

नितिन सिन्हा (संपादक-खबरसार) 

रागा की बदौलत केंद्र की भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र देश के सामने है.......नरेंद्र जुनेजा

मोदी सरकार और उसके मंत्रियों के कथनी _करनी में अंतर को जनता समझने लगी है...

संसद में सदस्यता और पिछड़ा वर्ग के अपमान को लेकर कांग्रेसी नेता नरेंद्र जुनेजा की दो टूक

रायगढ़/नई दिल्ली _सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने की घटना ने देश भर में हलचल मचा दिया हैं। देश की दोनो प्रमुख राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां वैचारिक मतभेदों के अलावा सोशल मीडिया में अभद्र राजनीतिक टिप्पणियों के साथ हमला जारी है।

उक्त घटना के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो तरफ के नेता और कार्यकर्ता अपना अपना विचार विभिन्न मंचो पर साझा भी कर रहे हैं। हालाकि आरोप प्रत्यारोप के जारी इस दौर में उक्त घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ देश भर की अधिकांश राजनीतिक पार्टियां आ खड़ी हुई हैं।

इस क्रम छ त्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक राजधानी रायगढ़ में भी राजनीतिक हवा पूरी तरह से गर्म हो चुकी है। देश भर के ज्यादातर बुद्धि जीवियों का यह मानना है कि राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने का कृत्य सत्ता धारी पार्टी बीजेपी के लिए उल्टा तीर साबित हो सकती है। 

कुछ इसी तरह के विचार साझा करते हुए जिला कांग्रेस व्यपारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र जुनेजा ने कहा कि जिस हड़बड़ी में राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द की गई है,इससे पूरे देश के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिस निर्णय में उन्हें सूरत गुजरात की निचली अदालत के एक जज ने यह जानते हुए भी कि यह मामला व्यक्तिगत नहीं था,राजनीतिक सभा में की गई एक राजनीतिक टिप्पणी थी। राहुल गांधी जी के द्वारा और यह टिप्पणी वर्ष 2019 में कर्नाटक के एक चुनावी  सभा में की गई थी,उस पर 2 साल की सजा दी है,जो मानहानि मामले में अधिकतम सजा है। 
राहुल गांधी जी ने 2019 में कर्नाटक में एक रैली में बयान दिया था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? उनका इशारा नीरव मोदी,ललित मोदी और उन्हें कथित रूप से संरक्षण देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी से था। उन्होंने जाति विशेष के खिलाफ यह नहीं कहा था कि "सभी मोदी जाति के लोग चोर है"..यद्यपि उनके इस बयान के खिलाफ बीजेपी के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी ने मानहानि का दावा ठोका था।

हालाकि राहुल जी के इस टिप्पणी के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से घबरा गई थी। ऊपर से अडानी प्रकरण आजा पूरे विश्व में छाया हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सबसे बड़ा नेता होने का दावा करने वाले नरेंद्र मोदी एंड टीम की देश सहित पूरी दुनिया में अच्छी किरीकिरी होने लगी है। श्री गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का ऐसा प्रमाणित आरोप लगाया है, कि पहली बार नरेंद्र मोदी की सरकार पर और उसकी करतूत की गूंज देश के गांव_गांव तक चर्चा का विषय बन चुका है। आम जनमानस भी अब भली भांति जान चुका है कि नरेंद्र मोदी की सरकार भ्रष्टाचारी सरकार है। इस आरोप में घिरने के बाद से ही नरेंद्र मोदी,राहुल गांधी जी का सामना संसद में नहीं कर पा रहे थे। संसद में उनका माइक बंद कर दिया जाता है,संसद में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता और तो और तमाम प्रकार के ऐसे हथकंडे सत्ताधारी पार्टी के लोग अपनाते हैं,राहुल गांधी जब भी किसी गंभीर मुद्दों में सरकार को घेरने लगते है तो संसद को साइलेंट कर दिया जाता है। 

या षड्यंत्र कर उनके शब्दों को संसदीय भाषण से हटा दिया जाता है। कुल मिलाकर राहुल  से डरी हुई केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए श्री गांधी की उपस्थिति में संसद चलाना मुश्किल हो जा रहा था।

विपक्ष का मुख्य चेहरा बने राहुल गांधी ने अपने प्रमाणित और मुखर आरोपों से यह सिद्ध कर दिया था कि आजादी के बाद से पिछले 75 वर्षों में सबसे अधिक कर्जा लेने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार है। जो देश के संसाधनों को बेचने वाली और निकम्मी है। 

राहुल जी ने देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूरी मुखरता से केंद्र की भाजपा(मोदी) सरकार के सारे काले कारनामे देश के सामने ला कर रख दिए है। ताकि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ कर संसद से बाहर फेक सके। वैसे भी आज आम जनता केद्र सरकार गलत नीतियों की वजह से आसमान छूती महंगाई,भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान है। पूरे देश ने देखा है कि मोदी सरकार हर क्षेत्र में असफल रही है। इसके बावजूद चारो तरफ से घिरने वाली केंद्र सरकार ने बंद लिफाफे की जो राजनीतिक प्रथा शुरू की है वो लोकतंत्र के आचरण के विरुद्ध है।  इसके बावजूद मोदी सरकार ने तमाम बड़े फैसले फिर वो चाहे पूर्व सैनिकों को पेंशन का मामला रहा हो  काला धन का मामला सभी सरकारी निर्णय
सील बंद लिफाफे में दिया है। इस तरह आप कह सकते है कि कुल मिलाकर मोदी सरकार जनमानस के पटल से उतर चुकी है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। संसद प्रकरण के बाद राहुल गांधी जी देश के जननायक के रूप में उभर कर सामने हैं।

पिछड़ी जाति के अपमान का मामला..…

श्री जुनेजा का कहना है सत्तापक्ष के मंत्रियों ने राहुल जी पर जिस तरह से पिछड़ी जाति का विरोधी बताया है उन्हे इस बात का संज्ञान रहना चाहिए कि चौधरी,नीरव मोदी और ललित मोदी पिछड़ी जाति से नहीं आते है। बाकी अगर जातिगत अपमान की बात करें तो नरेंद्र कहते है कि भाजपा नेताओ की याददाश्त अगर थोड़ी बहुत भी ठीक होगी तो उन्हे 27 अप्रैल 2010 के दिन देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर में छपा वह लेख याद होना चाहिए जिसमें गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी भाषण में देश के "दलितों को अपमानित करते हुए उनकी तुलना मंदबुध्दियों से की है।" जिसे लेकर कांग्रेस ने राज्य सभा में कड़ी आपत्ति जताई थी। 

न्यायालय का अपमान....

सूरत की सीजेएम कोर्ट के विवादित फैसले के विरोध को लेकर भाजपाई राहुल गांधी पर न्यायालय के अपमान का आरोप लगा रहे है। जबकि भाजपा के पिछड़ी जाति के नेता और केंद्रीय मंत्री किरण रज्जू अपने बयानों से लगातार न्यायालय और न्यायाधीश का अपमान कर रहे हैं। यही नहीं किरण रिजजू  सार्वजनिक सभाओं में जजों के विरुद्ध आपत्ति जनक बयानबाजी कर रहे है। इसके साथ ही दिवंगत जज लोया प्रसंग में क्या हुआ ये देश में किसी से छुपा हुआ नहीं है?? 

रही बात पिछड़ी जाति के सम्मान की तो छत्तीसगढ़ में विधानसभा में पारित आरक्षण विधेयक को केंद्र सरकार के द्वारा नियुक्त राज्यपाल के द्वारा अब तक क्यों रोका गया है?? क्या भाजपाई सार्वजनिक रूप से इसे बता पाएंगे?? शायद नहीं।।  सबसे अधिक पिछड़ा विरोधी तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो आज तक जाति गत जनगणना भी नहीं होने दे रही है। इस लिए मेरा कहना है कि बंद लिफाफे की राजनीति करने वाले दोहरे चाल चलन वाले भाजपाई अपनी गिरेबान में पहले झांक ले कि वो वास्तव में क्या है?? धीरे धीरे ही सही देश की जनता ने उन्हें पहचान लिया है। इसलिए विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें।।।

नोट.... नरेंद्र जुनेजा शहर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसाई और बुद्धिजीवी कांग्रेसी नेता है। राजनीतिक विषयों पर आपकी गहरी रुचि और तर्क क्षमता है।।आप कांग्रेस पार्टी में व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी है।