यात्री ट्रेन पहले जैसे चलाने की मांग
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
यात्री ट्रेन सेवा सुचारु करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को आवेदन।
तालचेर स्टेशन से होकर गुजरनेवाली तालचेर-पुरी वाया कटक सवारी ट्रेन को पुनः आरंभ करने के लिए पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से आज केंद्रीय रेल मंत्री को तालचेर स्टैशन मैनेजर के माध्यम से एक मांग पत्र सौपा गया।
जिसमें यह मांग की गई है कि तलचर-पुरी मेमू (वाया कटक) ट्रेन सहित सभी यात्री ट्रेनें, जो कोविड के कारण दो सालो से बंद हैं, का संचालन पहले की तरह जारी किया जाए।
इस याचिका की प्रस्तुति में रंजीत महापात्र, बिनोद लाल, सुशील नाइक, अभय पाणि, नीलम लाल और दुखबंधु धर मौजूद थे। इसकी प्रतियां खोरधा स्थित मंडल रेल प्रबंधक औरतालचेर में क्षेत्रीय रेल प्रबंधक को भी उपलब्ध करा दी गई है।





