ओडिशा के मुख्यमंत्री का खेल को लेकर बड़ा ऐलान
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
ओलंपिक केे बाद ओडिशा के 89 शहरों में बहुउद्देसीये इंडोर स्टेडियम बनाने का मुख्यमंत्री ने किया ऐलान | प्रत्येक स्टेडियम स्टेडियम की लागत ९ करोड़ ५५ लाख होगी
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओलंपिक खेल के बाद उड़ीसा के 89 शहरों में बहुउद्देसीये इनडोर स्टेडियम बनाने का ऐलान किया है प्रत्येक स्टेडियम के लिए 9 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च की जाएगी, कुल स्टेडियम बनाने में 849 करोड़ 95 लाख खर्च की जाएगी ।
वही सुंदरगढ़ जिला के 17 ब्लॉकों में बहुउद्देसीये इनडोर स्टेडियम बनाई जाएगी,जिसमें राजगांगपुर शहर के 18 नंबर वार्ड में 7 एकड़ की भू-खंड में बहुउद्देसिये इनडोर स्टेडियम बनाई जाएगी जिसकी खुशी में बीजद के जिला अध्यक्ष विनय टोप्पो एवं टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा द्वारा सुमित्रा मैरिज पैलेस मैं एक सभा का आयोजन कर सभी पुराने एवं नए खिलाड़ियों के साथ सभी विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक को एकत्र कर उन्हें मानपत्र देकर सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनय टोपो राजगांगपुर टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा बीजद के पूर्व विधायक मंगला किसान के साथ बीजद के पूर्व उप नगरपाल अशोक दास की उपस्थिति देखी गई | इस आयोजन मैं विभिन्न्न खेलों सेे जुड़ 30 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया |
वही राजगांगपुर वासियों ने स्टेडियम बनने को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद ज्ञापन दिया है इस पहल से आगामी ओलंपिक खेलों में इन सभी स्टेडियमों से अनेक खिलाड़ी ओलंपिक खेल में भाग ले सकेंगे | ज्ञात हो कि सुंदरगढ़ जिला से हॉकी खेल में पुरुष एवं महिला टीम में तीन खिलाड़ी भाग लिए थे जिन की घर वापसी पर भव्य स्वागत किया गया था।





