धरना प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत से स्थिति तनावपूर्ण

प्रदर्शन स्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों समेत सात प्लाटुन पुलिस बल की तैनाती

धरना प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत से स्थिति तनावपूर्ण

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बंडा़मुंडा़ पंचायत के डुमेरता बरकानी ग्राम में दिनांक 8 फरवरी 2025 से अपने हक के लिए स्थानीय ग्रामीण धरने पर बैठे है।


कारण यह है कि डूमेरता बरकानी ग्राम होते हुए एक रेल पटरी राउरकेला इस्पात संयंत्र को दी जा रही है। प्रदर्शन कारीयों का कहना है कि यह रेल पटरी स्थानीय ग्रामीणों के जमीन पर बिछाई जा रही है जिसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की गई है और इसके लिए इन लोगों से इजाजत भी नहीं ली गई है। 
वही एक ओर प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित लोगों का कहना है कि प्रदर्शनकारीयों के अगुवा नेता डेमा ओराम, देवा केरकेट्टा, रवि नारायण माझी, बुधवा लाक्रा, उमेश मिंज, सुषमा एक्का, महेश्वर तांति, अधिवक्ता सुभुजित बनर्जी, को राउरकेला अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के कार्यालय पर बातचीत के लिए बुलाया गया था और जब ये लोग वहाँ उपस्थिति हुए तो दूसरी ओर प्रदर्शन स्थल पर दो लोगों पर लोडर चला दिया गया। जिसमें एतो एक्का (40)की मौके पर ही मौत हो गई सूरा कुजुर गंभीर रूप से घायल होकर अपोलो अस्पताल में भर्ती है एवं तीन महिला और तीन युवक पुलिस वालों के लाठी से घायल हुए है जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है,आज भी प्रदर्शन जारी है ।प्रदर्शनकारीयों की मांग है कि सन् 2006 में राज्य सरकार, राउरकेला इस्पात संयंत्र, दक्षिण पूर्व रेलवे और स्थानीय विस्थापित संघ राउरकेला,आंचलिक सुरक्षा कमिटी के बीच हुई समझौते को लागू किया जाए। 

क्या था समझौता 

1.अब्यवहारित भूमि को वापस किया जाए। 
2.विस्थापितो को आरएसपी और रेलवे में नौकरी दिया जाए। और भी कुछ शर्ते थी। 

मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारीयों ने प्रदर्शन कारीयों ने बातचीत करनी चाही पर प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारीयों से यह कहकर बातचीत करने से इंकार कर दिया कि जब आपके हाथ में फैसला लेना नहीं है तो आप सबसे बात करने का कोई अर्थ नहीं है। हम केवल उन्हीं से बात करेंगें जो हमारी समस्या का समाधान करेगा, चुकि आप यह कर नहीं सकते इसलिए आप हमारे बीच से चले जाईए,हमें आपसे कोई बात नहीं करनी है।

अपने साथी के मौत से व्यथित प्रदर्शन कारीयों ने लोडर चालक की जमकर पीटाई कर दी,लोडर व राउरकेला इस्पात संयंत्र की गाड़ी तोड़ दी और कुछ पुलिसकर्मीयों पर भी हमला बोल दिया जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए है। 

खबर बनाए जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ,प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित है, किसी भी अप्रियकर स्थिति से निपटने के लिए पुलिसबल की सात प्लाटुन घटना स्थल पर तैनात की गई है। दूसरी ओर मृत युवक का शव खुले में रखकर प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है। फिलहाल पटरी बिछाने का कार्य स्थगित है।