खांसी की दवा के साथ ब्राउन शुगर जब्त
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के सामल थाना को एक बड़ी सफलता मिली है। सामल थानाधिकारी यज्ञसैनी प्रधान व अपने अधीनस्त कर्मचारियों के साथ रात्रि गश्त के दौरान कुछ स्थानों पर ब्राउन शुगर व प्रतिबंधित कोडीन कफ की दवा मिलाकर बेचने की खबर मिली। उन्होंने उन जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में खांसी की दवा और ब्राउन शुगर जब्त कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में टीपो ग्राम के डाक्टर नायक(40),और कारु उर्फ धरमू बेहरा (32),से पुलिस द्वारा 29 कफ सिरफ जब्त किया गया है।
इन लोगो के अलावा पराविल ग्राम के देवानंद देहुरी (32),सिपुर ग्राम के गिरिस चंद्र शामल(35),एवं शामल ग्राम के रंजन बेहरा (26) से 5 ग्राम 240 मिली ग्राम ब्राउनसुगर जब्त किया गया है।
जब्त अवैध कोडीन, खांसी की दवा और ब्राउन शुगर को मजिस्ट्रेट के अधिकार में आए अतिरिक्त तहसीलदार अशोक कुमार देहुरी की उपस्थिति में जब्त किया गया. सामल पुलिस ने मामला संख्या-240 और मामला संख्या-241 में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और आगे की जांच जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस जहां लंबे समय से इस घातक नशीले पदार्थ के धंधे को रोकने की कोशिश कर रही है और नाकाम रही है, वहीं मौजूदा पुलिस के प्रयासों की तारीफ हो रही है। इसके उलट मजिस्ट्रेट ने पत्रकारों से कहा कि करीब 15 साल से खांसी की दवा बेचने वाले सामल परिवार की सरकारी जमीन पर बने मकान को तुरंत जमींदोज करने की कार्रवाई की जाए।.





