उर्वरक कारखाना में स्थानीय बेरोजगारो को नियुक्ति की माँग
चार सूत्रीय मांग को लेकर तलचेर उर्वरक कारखाना आंचलिक प्रजा महासंघ का धारना प्रदर्शन।
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर उर्वरक कारखाना स्थानीय प्रजा महासंघ ने आज चार सूत्रीय मांगों को लेकर टीएफएल कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे धरना दिया। महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों स्त्री-पुरुष इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। वर्तमान में, कई निजी कंपनियों ने उर्वरक कारखाने में कार्य आरंभ कर दिया है। लेकिन उर्वरक कारखाने के आसपास प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होने वाले लोगों को कोई रोजगार या स्थाई काम नहीं मिल पा रहा है।जबकि कंपनी के अधिकारी बाहरी लोगों को काम पर रख रहे हैं और नियुक्त कर रहे हैं। नतीजतन, स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने असंतोष व्यक्त किया है। दोपहर में टीएफएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और चर्चा की। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष श्री प्रधान ने चार सूत्रीय मांग की मांगपत्र जारी किया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन बंद कर दिया गया ।
चार सूत्रीय मांग इस प्रकार है-
1.उर्वरक कारखानों में संचालित सभी निजी कंपनियों में राज्य सरकार के नियमानुसार 90 प्रतिशत रोजगार स्थानीय बेरोजगारों को दिया जाए।
2.केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार कारखानों में काम करने वाले सभी नियमित कर्मचारियों का कार्य अवधि 12 घंटे के बजाय 8 घंटे निर्धारित किया जाना चाहिए।
3.केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सभी नियमित कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, ईपीएफ, ईएसआई कार्ड और अन्य संबंधित लाभ प्रदान किए जाएं।
4. कारखानों में छोटे-मोटे काम के लिए स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए।
श्री प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त मांगों को आगामी एक माह के अंदर क्रियान्वित नहीं किया जाता है तो महासंघ दिनांक 23/12/2022 को उपजिलपाल कार्यालय के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करने को विवश होगा।
इस धरना प्रदर्शन में लक्ष्मीप्रिया मल्लिक, पारिजात सेठी, समित्सव्या रितारानी सेठी, रोहित नाइक, चैपलिन साहू, निरंजन साहू, सम्मिता बेहरा, महेश्वर बारिक, प्रदीप साहू, नंदन नाइक, दिलीप कुमार माझी, विभा पाले, प्रद्युम्न नाइक., सुजीत पाले, अजीत साहू, सनत साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





