इकबाल मल्लिक कांग्रेस प्रदेश सचिव नियुक्त

इकबाल मल्लिक कांग्रेस प्रदेश सचिव नियुक्त

सतीश शर्मा (उप संपादक)

कांस बहाल- इस अंचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल अहमद मल्लिक को प्रदेश कांग्रेस समिति में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा शुक्रवार को जारी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में श्री मल्लिक को सचिव पद पर नियुक्ति की घोषणा की गई है। पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय इकबाल मल्लिक ने दल के श्रमिक संगठन इंटुक में जिला अध्यक्ष रहने के बाद अब इंटुक प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और 2022 में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव जैसे पदों सेवा कर चुके हैं। अब उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। इकबाल मल्लिक ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ दल के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास, ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी लालजी देसाई, राजगांगपुर विधायक सी एस राजेन एक्का एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।