आशियाना खोने के डर से एकजुट हुए लोग

राउरकेला स्थित हवाई अड्डे के विस्तार किए जाने से, हवाईअड्डे से लगे बस्तियों पर संकट गहरा गया है। अपना आशियाना  खोने की आशंका में एकजुट हुए बस्तीवासी। बस्ती वासियों को मिला पुर्व रघुनाथ पाली विधायक सुब्रत तरई का साथ। विस्थापन की सीमा क्षेत्र में आनेवाले प्रभावित बस्ती वासीयों ने सेक्टर 15 में एक बैठक कर अपना आशियाना बचाने का संकल्प लिया। इस बैठक में‌सेक्टर 13, चौदह और 15 के बस्तीयों में रहनेवाले लोग एकजुट हुए। वही इनलोगों को
पूर्व विधायक, बीजद नेता सुब्रत तरई ने अपना समर्थन दिया है। 
राउरकेला में स्थित हवाई अड्डे के विस्तार के चलते हवाई अड्डा से सटे बस्तियों के टूटने की आशंका के बीच रविवार सुबह सेक्टर 15 स्थित चीफ टाइप मार्केट मैदान में बड़ी संख्या में बस्तीवासी जुटे। इस बैठक में सेक्टर 13, चौदह व 15 के बस्तीवासी ,आर एस पी कवार्टर के लीज धारी और दुकानदारों ने अपना आशियाना व अजीविका बचाने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया और स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह के विस्थापन से पहले उनका उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए।हालांकि यहां जुटे लोगों ने हवाई अड्डे के विस्तार का विरोध करते हुए इसे शहर के बाहर ले जाने की वकालत की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक व बीजद नेता सुब्रत तरई को बस्तीवासियों ने अपना नेतृत्व सौंपते हुए सहयोग की अपील की। श्री तरई ने कहा कि फिलहाल औपचारिक रूप से किसी भी बस्तीवासी को हटाने का नोटिस नहीं मिला है। इसके बावजूद वे चट्टान की तरह बस्तीवासियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि हवाई अड्डे के विस्तार के लिए बस्तीवासियों को हटाया जाता है तो पहले उनका पुनर्वास करना होगा। पूर्व विधायक ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ साथ आरएसपी प्रबंधन से भी बातचीत करेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में बस्तीवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने अपने घर और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।