आरपीएफ कर्मचारियों ने प्लेटफार्म में करवाया सफल प्रसव

आरपीएफ कर्मचारियों ने प्लेटफार्म में करवाया सफल प्रसव

राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक में रेलवे पुलिस की मदद से एक महिला का सफल प्रसव संभव हो सका।
रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर चेकिंग के दौरान, आरपीएफ कर्मचारी ने एक महिला, बिदेशिया तांती को देखा, जिनकी उम्र लगभग 40 साल थी, जो गोपबंधुपल्ली, थाना प्लांटसाइट, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा की रहने वाली थीं, जिन्हें राउरकेला रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल के पास प्रसव पीड़ा हो रहा था। जिसकी सूचना सहायक उप निरिक्षक ए.के. पांडे ने ऑन ड्यूटी एस एस,राउरकेला को दी, और तुरंत 108 एम्बुलेंस सर्विस को कॉल किया। इस बीच, एम्बुलेंस के आने से पहले, उस महिला ने आरपीएफ की महिला कर्मचारी एल सी प्रतिमा कुमारी और एल सी संजू कुमारी, सफाईवाला और  जीआरपी की मदद से एक नवजात बच्ची को जन्म दिया।  एम्बुलेंस के आने पर, महिला को उसके नए जन्मे बच्चे के साथ तुरंत बेहतर इलाज के लिए 10 बजकर 50 मिनट पर राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यह भी बताया गया है कि महिला के पास कोई यात्रा टिकट नहीं था।  यह घटना 28 नवम्बर 2026 की है। आरपीएफ कर्मचारियों की मदद से एक महिला का सफल प्रसव राउरकेला में चर्चा का बिषय बना हुआ है और बुद्धिजीवीयों  द्वारा आरपीएफ कर्मचारियों की इस कार्य की शहर में  सराहना हो रही है।