आबकारी विभाग के हत्थे चढे़ गाँजा तस्कर

आबकारी विभाग के हत्थे चढे़ गाँजा तस्कर

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 

ओडिशा - छत्तीसगढ़ सीमा पर इन दिनों गाँजा, शराब जैसे मादक पदार्थो की तस्करी जमकर हो रही है। इसका प्रमाण यह है कि आए दिन तस्कर आबकारी विभाग या पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है। ऐसी ही एक खबर आज भी आबकारी विभाग द्वारा मीडिया से साझा की गई है। 

आबकारी विभाग की छापामारी में गाँजा के साथ इनोवा कार,मोटरसाइकिल जब्त, कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 

कालाहांडी जिला के भवानीपटना, एम रामपुर और नेरला आबकारी विभाग की संयुक्त गश्ती दल ने कालाहांडी जिले के एम रामपुर और श्रीपाली गांव के पास पजीबहाली चौक में गाँजा की तस्करी करते हुए, एक इनोवा कार क्रमांक सीजी 0 चार, जे सी शुन्य, सात, आठ, छः, और एक हिरोहडा पैशन-प्रो मोटर साइकिल क्रमांक ओआर 08 डी 8,तीन,चार शुन्य, को जब्त किया है। यह कार्यवाही आबकारी विभाग को किसी सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर किया गया है। 

इस छापामारी में कुल 125 किलो 375 ग्राम गांजा जब्त कर मोटरसाइकिल व तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया।  गिरफ्तार तीन अभियुक्तों में एक छत्तीसगढ़ क्षेत्र का नरेश कुमार नेताम और अन्य दो एम.  रामपुर थाना अंतर्गत मनिकेरा पंचायत के सुलेसुर गांव के टांकाधर पात्र व बिमल भोई है।  

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गंजा मोहनगिरी से छत्तीसगढ़ राज्य में तस्करी के जरिए ले जाया जा रहा था। 
इस छापामारी में भवानीपटना सदर आबकारी निरीक्षक सुशांत प्रधान, एम. रामपुर आबकारी विभाग निरीक्षक देवासीस श्रीधर और नारला निरीक्षक प्रशांति स्वांईं सहित अन्य आबकारी विभाग के कर्मचारी शामिल थे।