मजदूरी करने गुजरात गए युवक की लाश घर आने से गांव में मातम का माहौल
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
राज्य में मजदूरों की समस्या दिन-ब-दिन इसकदर बढ़ती जा रही है.कि किसी का शव घर वापस आ रहा है तो कोई ताउम्र लौट ही नही पाता। धन की कमी के कारण अन्य राज्यों में उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना गोछाडेंगेन पंचायत,अंतर्गत के कुमेर पाटा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली।
गांव के 35 वर्षीय बेनुधर सुना नामक एक युवक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली।
कालाहांडी जिले से मज़दूरी करने के लिए बीते 11 तारीख को अपनी पत्नी के साथ गुजरात गए थे। कल गुजरात के राजकोट के गोरखार इलाके में एक छः मंजिला इमारत में काम करने के दौरान इमारत से गिरकर उनकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक को गुजरात से इमारत के मालिक की सहायता से एक एंबुलेंस द्वारा उसकी जन्मभूमि भेजा गया।
मृतक बेनूधर के दो बेटे है,बड़ा बेटा सदाईपाली में इंटर की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा अपने गांव के कुमेर पाटा स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ रहा है। इस खबर से गांव में मातम का माहौल नजर आ रहा है।





