हादसे के शिकार डॉक्टर दलविंदर सिंह भंगू की सांसें थमी

सप्ताह भर पहले रायगढ़ स्टेशन में गिरने से कमर की हड्डी टूटी जेपी अस्पताल में चल रहा था इलाज। निधन से राजगांगपुर में शोक की लहर 

हादसे के शिकार डॉक्टर दलविंदर सिंह भंगू की सांसें थमी

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता) 

 सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर के जानेमाने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दलविंदर सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे राजगांगपुर सहित डॉक्टर महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है किसी को यकीन नहीं हो रहा की अब डॉक्टर सिंह नहीं है . हड्डी , रोग विशेषज्ञ डॉ . दलविंदर सिंह भंगू ( ६६ ) का निधन शनिवार की दोपहर चिकित्सा के दौरान हो गया .
 मिली जानकारी के अनुसार पीछले हफ्ते ट्रेन से सफर के दौरान रायगढ़ स्टेशन में ट्रेन में चढ़ने के क्रम में प्लेटफार्म में गिर जाने से उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी . परिवार वालों ने उन्हें राउरकेला के जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था । इलाज के क्रम में शनिवार की दोपहर डॉ दलविंदर सिंह भंगू का निधन हो गया । उनका शव रानीबांध स्थित उनके आवास में लाया गया . उनके आकस्मिक निधन से उनके परिवार में मातम पसर गया है . उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर उनके रानीबंध स्थित आवास में डॉक्टरों सहित शहर वासियों सहित विभिन्न संगठन के लोगों का उनके आवास पर जुटकर परिवार को सन्ताना दी।
आपको बता दे कि डॉ  दलबीर सिंह भंगू करीब ५० वर्षों से राजगांगपुर में रह रहे थे . सुभाष बोस अस्पताल में चिकित्सा  देवा रहे थे . पांच दशक से - यहां रहने के कारण वे स्थानीय समाज में काफी घुल मिल गए थे . वह मिलनसार व्यक्ति थे . वे रानीबांध में दिव्यांग बच्चों के लिए होप के नाम से स्कूल चला रहे थे । असहाय दिव्यांग बच्चों के रहने सहित दिव्यांग बच्चों को स्किल ट्रेनिंग देने सहित उनको अच्छी तालीम दे रहे थे . उनके निधन से शहर में शोक की लहर है . उनका अंतिम संस्कार रविवार ३१ जुलाई को होगा , उनके निधन से परिवार वालों में मातम पसर गया है । उनके निधन पर नगरपाल माधुरी दुख व्यक्त किया है । लुगुन डॉक्टर जयदेव दास डॉक्टर हरेकृष्णा पंडा , डॉक्टर सीनियर इंडी गणेश जिरकुटवार , आशा कुजुर , डालमिया भारत के ईडी चेतन श्रीवास्तव , जेएसडब्लू के प्लांट हेड अनिल मिश्रा , भाजपा के कुलदीप सिंह , भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर सिंह , राजेंद्र बेहेरा , ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष राकेश नंदा , एसडीपीओ डॉक्टर शशांक शेखर बेउरा आदि ने गहरा शोक वेक्त करते हुए परिवार को सन्तना दिलाते देखा गया।