अवैध सट्टा खेलाते आरोपी गिरफ्तार मोबाइल एवं नगदी जप्त

अवैध सट्टा (जुआ) खिलाते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल एवं नगदी जप्त

अवैध सट्टा खेलाते आरोपी गिरफ्तार मोबाइल एवं नगदी जप्त

प्रेस विज्ञप्ति: जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.)

दिनांक 16.04.2026 को थाना मरवाही क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सतीश कुमार गुप्ता, संचालक कपिल जनरल स्टोर, अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप चैट द्वारा “सट्टा-पट्टी” (अंकों के आधार पर जुआ) लिखकर लोगों से रुपए लेकर अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहा है।

उक्त सूचना से थाना प्रभारी के  द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। 
पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मरवाही श्री राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना मरवाही को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा कपिल जनरल स्टोर, मरवाही में रेड कार्यवाही की गई, जहां आरोपी सतीश कुमार गुप्ता (उम्र 45 वर्ष, निवासी लोहारी) अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप चैट में सट्टा-पट्टी लिखते एवं रुपए का लेन-देन करते हुए पाया गया। 
मौके पर आरोपी के कब्जे से:

 एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन (दो IMEI सहित)
 एक सट्टा-पट्टी लिखी पर्ची
 नगदी रकम ₹1180/-

पूछताछ में आरोपी द्वारा व्हाट्सएप एवं पेन-पर्ची के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया। 

इस संबंध में थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जीपीएम पुलिस द्वारा अवैध कार्यों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है एवं आम नागरिकों से अपील की जाती है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।