अधिकारियों की लापरवाही से करोडो़ की मशीन स्वाहा
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
ओडिशा के प्रसिद्ध कोयलांचल तालचेर में एमसीएल के लिंगराज कोयला खान में शांतिनगर फिल्ड़ वर्कसाप के पास बीती शाम एक एक सर्फेस माइनर मशीन जल जाने से कंपनी को करोडो़ रुपये का नुकसान हुआ है।
प्राप्त सूचना के अनुसार कोयला खान में कोयला खनन कार्य में उपयोग में लाई जाने वाली इस मशीन में आई खराबी के कारण मरम्मत हेतू वेल्डिंग कार्य चल रहा था, कि इसमें आग लग गई ।
किंतु आग पर नियंत्रण पाने के लिये वर्कशाप में रेत, पानी, अग्नि शामक यंत्र आदि की व्यवस्था नही थी जिससे चलते मशीन में लगी आग को बुझाया नही जा सका।
मरम्मत कार्य किए जाने के दौरान वर्कसाप में किसी अधिकारी का मौजूद ना होना और कार्य के वक्त केवल दो ठेका मजदूरो का होना, अधिकारियों की गैर जिम्मेदारना व्यवहार को दर्शाता है।
इसी तरह इससे पहले भी यहाँ कुछ बुलडोजर के जलने से कंपनी को करोडो़ का नुकसान हुआ था।
मजदूरों ने इस तरह के निम्नदर्जे का सेवा दिए जाने के पिछे अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए इसकी उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है।





