पठान फिल्म के विरूद्ध राजगांगपुर थाने में दी गई शिकायत

पठान फिल्म के विरूद्ध राजगांगपुर थाने में दी गई शिकायत

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

विश्व हिंदू परिषद की ओर से  पठान फिल्म के विरूद्ध राजगांगपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाने में  विश्व हिन्दू परिषद के तरफ से आगामी आने वाली बिवादित हिंदी फिल्म पठान के खिलाफ रविवार को थाने मे शिकायत दर्ज की गई। बता दें कि, उक्त पठान फिल्म में धर्म विरोधी प्रकोष्ठ एवं आगामी दिनों में हमारे समाज के ऊपर पड़ने वाले कुप्रभाव को लेकर थानें मे लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इस संबंध मे संगठन की ओर से विगत 11 तारीख से 16 तारीख तक एक संपर्क अभियान यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें  ऑडिशा से  विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की एक मंडली दिल्ली यात्रा कर विभिन्न राज्यों के राजनैतिक दल के सांसदों से मुलाकात कर जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग की। 
और चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर यह कानून लागू नहीं किया गया तो आने वाले समय में इसका भयानक दुष्परिणाम देखने को मिल सकता है। इसके अलावे कई अन्य मांगे भी की गई हैं। जिसे लेकर रविवार को एक स्थानीय बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के उपसभापति कमल अग्रवाल, अखिलेश पारिक, बजरंग दल जिला प्रभारी संदीप कुमार दास, राजगांगपुर बजरंग दल प्रभारी राजेन्द्र कुमार शर्मा अन्य लोगों की उपस्थिति में एक पत्रकार सम्मेलन बुलाकर मीडिया को उक्त जानकारी दी गई।