खाद कारखाने में स्थानीय नियुक्ति की माँग
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचर खाद कारखाना क्षेत्रीय प्रजा महासंघ की तैयारी बैठक भारतीय खाद्य निगम परिसर में स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष अभियंता मनोज कुमार प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में तालचर खाद कारखाने में अंचल के 90 फीसदी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने पर चर्चा हुई।
सरकारी नियमों के अनुसार, औद्योगिक उद्यमों में लगभग 90 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार देने के नियम हैं।
लेकिन स्थानीय लोग इस बात से असंतोष है कि कंपनी के अधिकारी यहां बाहरी लोगों को काम पर रख रहे हैं। स्थानीय आबादी कारखानो से निकलने वाली धूल कण से परेशान है तो दूसरी तरफ कारखाना के लिए अपनी ज़मीन गवाँ कर बेसहारा हो चुके है।
इस बैठक में संघ की ओर से तय किया गया है कि अगर आने वाले दिनों में खाद कारखाना के अधिकारी इस संबंध में कोई फैसला नहीं लेते हैं तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज की तैयारी बैठक में जिला परिषद के पूर्व सदस्य और संपादक लक्ष्मीप्रिया मल्लिक, कुकुदंग सरपंच पारिजात सेठी, समिति सदस्य गीतारानी सेठी, मंजू बेहरा, मलाइका बेहरा, सस्मिता बेहरा, निरंजन साहू, तुषार कुमार साहू, बिनोद लाल, चंदन नालयान, चंदन दिलीप साहू ने भाग लिया. स्वागत प्रीति, पद्मनाभ साहू, प्रभात नाइक मौजूद थे।





