42 ग्राम ब्राउनसुगर के साथ एक गिरफ्तार

42 ग्राम ब्राउनसुगर के साथ एक गिरफ्तार

कोयलारी थाना अंतर्गत आनेवाले देऊलबेडा़ अंचल से पुलिस ने 42  ग्राम ब्राउनसुगर के साथ एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जितेंद्र सामल है,ये देऊलबेडा़ के रहने वाले है। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयलारी थाना के सहायक निरीक्षक विकास गिरी को विश्वस्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सदलबल देऊलबेडा़ कालोनी निकट रहने वाले एक मैदान में छापामार कर एक व्यवसायी को देने जा रहे 42 ग्राम ब्राउनसुगर के साथ जितेंद्र को गिरफ्तार किया कर कोर्ट चालान कर दिया है।