तालाब से मिट्टी निकालने को लेकर स्थानीय वासिंदा और प्रशासन के बीच टकराव
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
अंगुल जिला अंतर्गत आनेवाले तालचेर के अंगरुआ हरिजनसाही में एक तालाब से अवैध रूप से मिट्टी निकालने के दौरान तालचेर तहसीलदार ने नीजी एआरएसएस कंपनी की तीन हाईवा और एक पोकलेन मशीन जब्त की है. जानकारी के अनुसार जब तालचेर में एक नई रेलवे लूप लाइन का निर्माण किया जा रहा था, निर्माण कंपनी ग्रामीणों के साथ मिलकर लूप लाइन के लिए मिट्टी उठाने का काम कर रही थी. खबर मिलते ही तालचर तहसीलदार द्वारा छापेमारी की गयी। इस घटना को लेकर प्रशासन और हरिजनसाही निवासियों के बीच कहासुनी हो गई। हरिजनसाही के निवासियों की शिकायत है कि उन्होने प्रशासन को बताया था कि अंचल में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नही हुई, जिससे स्थानीय निवासीयो ने नीजी कंपनी को उक्त तालाब से मिट्टी निकालने के लिए कहा था।






