24 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार प्लांटसाइट थाने की बडी़ सफलता
दिनांक 6 फरवरी , दिन शुक्रवार की रात लगभग सवा नौ, बजे अविनाश यादव, उम्र 34 वर्ष, पिता गल्ला यादव, जो शिकायतकर्ता धर्मेंद्र यादव के चाय के स्टॉल में काम करता था,और वारदात के दिन अमर भवन, राउरकेला के पास सार्वजनिक शौचालय से शौच करके शौचालय से जब बाहर आया तो, अविनाश यादव पर अचानक तीन अज्ञात आरोपियों ने धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी छाती पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। उन्हें तुरंत उपचार के लिए राउरकेला के जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राउरकेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
घटना के तुरंत बाद, प्लांटसाइट थाना द्वारा तेजी से जांच शुरू की गई, और 24 घंटे के भीतर ही इस हत्या की गुथ्थी को सुलझा लिया गया। और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, आरोपियों को पनाह देने में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार और आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
इस हत्याकांड में
मोहित बजरा, उम्र 19 वर्ष, पुत्र, रंजीत बाजरा, गोपबंधुपल्ली,
सुभम पासवान, उम्र 19 वर्ष, पुत्र, उपेन्द्र पासवान, गोपबंधुपल्ली वार्ड नंबर 03,
सिधू तांती उर्फ बिटू, उम्र 24 वर्ष, पुत्र सुरेश तांती, सेक्टर, सी क्वार्टर, नंबर नौ, बंडामुंडा रेलवे स्टेशन रोड,
राजवीर राम, उम्र 24 वर्ष, पिता जयंत राम, निवासी टिम्बर कॉलोनी, और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने एक चाकू,एक महिंद्रा बोलेरो कार। और विभिन्न ब्रांड के 5 मोबाइल फोन जब्त किया है।





