21 में से 18 वार्डो पर बीजद क़ाबिज़
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर में बीजद का जलवा 21 वार्डो में से 18 वार्ड में बीजद की शानदार जीत भाजपा तीन पर सिमटी।
तालचेर नगरपालिका में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजद में खुशी की लहर दौड़ गई। केवल तालचर ही नही राज्य के अन्य नगरपालिकाओ में भी बीजद ने शानदार जीत हासिल की है।
तालचेर नगरपालिका में बीजद उम्मीदवार नगरपाल प्रार्थी पवित्र भुतिया अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रार्थी ययाती पटनायक को 7161 वोटो से पराजित किया है।
भाजपा प्रत्याशी श्री भुतिया को 12951 वोट मिले है जबकि भाजपा प्रत्याशी श्री पटनायक को केवल 5780 वोट मिले। कांग्रेस, आप जैसी और भी पार्टीयो के उम्मीदवार नगरपाल की दौड़ में शामिल थे पर वे एक हजार का भी आंकडा़ पार नही कर पाए।
बीजद प्रार्थी वाड़ नंबर एक से आसिफ खान, वार्ड नंबर दो से यशोवंत मिश्र, वार्ड नंबर तीन से लिपिका बेहरा, वार्ड नंबर चार से जगन्नाथ गड़नायक, वार्ड नंबर पाँच से संजीव बहरा, वार्ड नंबर छः से जितेंद्र भुतिया, वार्ड नंबर सात से उर्मिका बेहरा,वार्ड नंबर नौ से ममता राउत, वार्ड नंबर दस से अजित कुमार साहू, वार्ड नंबर ग्यारह से निरूपमा पटनायक, वार्ड नंबर बारह से संजीव कुमार गड़नायक, वार्ड नंबर तेरह से रूप श्री स्वाईं, वार्ड नंबर चौदह से वलविंदर कौर, वार्ड नंबर पंद्रह से सविता पाल, वार्ड नंबर सत्रह से अंबिका बेहरा, वार्ड नंबर अट्ठारह से लीना साहू, वार्ड नंबर उन्नीस से शुभश्री शुभश्मिता प्रधान, वार्ड नंबर बीस से शान्तनू कुमार मिश्र।
एवं भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर आठ से संतोष बेहरा, वार्ड नंबर सोलह से स्वाधीन थम्ब, व वार्ड नंबर इक्कीस से अनीता विश्वाल, बिजयी हुए।





