18 माह में तैयार हो जाएगा राम मंदिर
अभी दो रामनवमी तक नहीं हो पाएगा राम लला के ललाट पर सूर्य अभिषेक
अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में हुई चर्चा के मुताबिक अभी दो रामनवमी तक राम लला के ललाट पर नहीं हो पाएगा सूर्य अभिषेक।
बैठक में यह कहा गया है कि 18 माह में तैयार हो जाएगा प्रभु श्री राम का मंदिर। जिसमें मंदिर का प्रथम तल,द्वितीय तल, शिखर, परकोटा से शेषावतार मंदिर, सप्त ऋषि मंदिर, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र आदि सामिल है।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि, कोशिश की जा रही है कि मंदिर का प्रथम तल, द्वितीय तल, शिखर, परकोटा शेषावतार मंदिर सप्त ऋषि मंदिर समेत 18 माह में सारे निर्माण पूरे हो जाएंगे।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले माह मनाया जानेवाला रामनवमी में 25 से 30 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेगे, 14 अप्रैल 15 अप्रैल 16 अप्रैल व 17 अप्रैल तक श्रद्धालु पहुंचेंगे अयोध्या, 17 अप्रैल को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव, जब तीन दिन आएंगे श्रद्धालु तो जाने में भी श्रद्धालु को लगेंगे 3 दिन। सप्ताह भर अयोध्या में रामभक्तो का विशाल जन सैलाब होगा। इनके लिए भोजन, रात्रि विश्राम, मल मूत्र त्याग,स्नान आदि की व्यवस्था करना एक बहुत बड़ी चुनौती होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना पुलिस प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होगी। भक्तो को भगवान के दर्शन कैसे होंगे, इन सभी मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
मंदिर परिचालक कमिटी से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को लगभग 2 लाख 25 हजार श्रद्धालुओं ने राम लला का दर्शन किया।
17 मार्च को लगभग 1 लाख 75 हजार श्रद्धालुओं ने किया राम लला का दर्शन, आजकल भी लगभग 1 लाख 25 हजार भक्तो द्वारा दर्शन करने का आंकड़ा सामने आ रहा है।
राम लला के ललाट पर सूर्य तिलक तब होगा जब शिखर बनकर तैयार हो जाएगा, सूर्य अभिषेक की जो तकनीक है वह तब आएगी जब शिखर का निर्माण पूरा हो जाएगा।





