हाथीबाडी़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कोविड़ जाँच शिविर

हाथीबाडी़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कोविड़ जाँच शिविर

जिले में कोविड के बढ़ते मामलो को देखते हुए हाथीबाडी़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से ग्रामांचलो में कोविड़ जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है,जहाँ स्थानीय ग्रामीण आकर स्वेछा से अपना जाँच करवा रहे है। 

इस शिविर में स्थानीय लोगो को आने के लिए आशाकर्मी,आँगनबाडी़ कर्मी एवं गाँवो के अन्य लोग भी अपने आसपडो़स के लोगो को जागरूक कर रहे है। 

शिविर में स्थानीय लोगो को भी स्वास्थ्य कर्मीयो की मदद करते देखा गया। जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए स्वास्थ्य कर्मीयो को अपना काम करने में काफी सहुलियत महसूस हुई। 

इन शिविरो में स्वास्थ्य कर्मीयो के आदेशानुसार कोविड़ नियमो का पालन कर एक एक करके ग्रामीणो ने अपने जांच करवाई।

बुद्धिजीवीयो ने हाथीबाडी़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से आयोजित की जाने वाली इस शिविर को स्वागत योग्य कदम बताया। 

ऐसे शिविरो के आयोजन से समय रहते संक्रमितो की पहचान हो सकेगी एवं कोविड़ के प्रसार को रोकने में यह काफी मददगार साबित होगी।