ग्यारह जुआडी पुलिस की गिरफ्त में

ग्यारह जुआडी पुलिस की गिरफ्त में

सूमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़ के नये पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर जिले की पुलिस असामाजिक तत्वों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज जुटमिल पुलिस द्वारा हाइवे पर गांजा परिवहन कर रहे दो युवकों को पकड़ा गया है तथा मुखबिर से मिली जुआ की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कबीर चौक गली में दबिस देकर जुआडियो पर कार्यवाही किया गया है। 
इस कार्यवाही में 11 जुआरीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर इनके पास से  ₹14,830 नगद और 52  ताश की जब्त की गई है ।