सुंदरगढ़ में सुशासन दिवस आयोजित
सुंदरगढ़ जिला में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया है।
स्थानीय संस्कृति भवन सभागार में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और माननीय सांसद सुंदरगढ़ जुएल ओराम, ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष और माननीय विधायक, भबानी शंकर भोई, सुंदरगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श् तान्या मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष कुसुम टेटे, जिला कलक्टर मनोज महाजन, अपर जिला कलक्टर, जिला परिषद के मुख्य विकास अधिकारी नारायण साहू एवं कार्यकारी अधिकारी सुरंजन साहू शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रवि नारायण साहू ने स्वागत भाषण दिया और वाजपेई की जीवनी पर बात की। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर मनोज महाजन ने वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन एवं आदर्श अत्यंत प्रेरणादायक थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री एवं सांसद, सुंदरगढ़ जूएल ओराम वाजपेयी ने उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।उन्होने कहा कि एक अच्छे राजनेता होने के साथ-साथ वाजपेयी एक प्रखर वक्ता और कवि भी थे। माननीय मंत्री श्री ओराम ने देश के विकास के क्षेत्र में वाजपेयी के सशक्त योगदान पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बाद में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमे गोप कृष्ण नायक, गणेश त्रिपाठी, समरेन्द्र ठाकुर, पुष्पलता मनीगराही, रामेश्वर पटेल, आदि कवि शामिल हुए।
चैताली दत्त ने स्वर्गीय वाजपेई की प्रसिद्ध कविताओं का पाठ किया। इस अवसर पर विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखरादेव नंदा ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नंदिनी मुंडारी ने किया। कार्यक्रम में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी, कवि, लेखक, आमजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





