सीमा में दबा पुल दो राज्यो का टूटा संपर्क
आयसा हुसैन (संवाददाता)
दो राज्यो ओड़िशा और झारखंड को जोड़ने वाली धानापाली से होकर गुजरने वाली कोयल नदी में बनी पुल का एक हिस्सा दब जाने से इस रूट से होकर दोनों राज्यो का संपर्क टूट गया है।
पुल के दोनो तरफ झारखंड और ओडिशा पुलिस ने अपने अपने तरफ से सड़क अवरूद्ध कर दिया है। फिलहाल इस मार्ग से होकर यातायात बाधित कर दिया गया है।
यह पुल ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले राउरकेला शहर के रास्ते झारखंड के मनोहरपूर से होते हुए जमशेदपुर,किरीबूरू,राँची आदि शहरो को जोडती थी।
फिलहाल राउरकेला से झारखंड के मनोहरपुर जाने के लिए जरईकेला के रास्ते पंचपहिया होते हुए सड़क मार्ग का उपयोग किया जा सकता है जिसके लिए इस मार्ग के मुकाबले लम्बी दूरी तय करनी होगी।





