सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु प्रसाशनिक अधिकारियों का नीरीक्षण

सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु प्रसाशनिक अधिकारियों का नीरीक्षण

 सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा इंडो-नेपाल बॉर्डर जमुनहा का निरीक्षण

 जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत जमुनहा बॉर्डर एवं अन्य सीमावर्ती ग्रामों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीमा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/एसएसबी को निर्देशित किया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी, आपराधिक गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा ड्यूटी में तैनात समस्त सुरक्षा बल उच्च स्तर की सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

संबंधित अधिकारियों को स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें जागरूक करने हेतु बताया कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि/व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों को उपलब्ध कराएं तथा आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान,प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर श्री महेंद्र कुमार सिंह सहित एसएसबी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।  निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र की स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण पाई गई।