सीआईएसएफ ने मनाया 53 वाँ स्थापना दिवस
राउरकेला इस्पात संयंत्र में कार्यरत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की राउरकेला ईकाई की ओर से राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) परिसर मे 53वें सीआईएसएफ दिवस परेड का आयोजन किया गया।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की आरएसपी राउरकेला इकाई में 53वें सीआईएसफ दिवस परेड का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन डाॅ शिखर सहाय, उप महानिरिक्षक (डीआईजी)सीआईएसएफ आरएसपी राउरकेला के मार्गदर्शन में किया गया ।
इस अवसर पर राउरकेला इस्पात सयंत्र के प्रभारी निदेशक अतनु भौमिक मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा परेड़ की सलामी ली गई, जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित अतिथिगणों एवं सुरक्षा बल के सदस्यों को सम्बोधित किया गया। उन्होने सीआईएसफ दिवस की बधाई देते हुए सीआईएसएफ द्वारा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अन्त में इकाई के श्वान दस्ता द्वारा रोमान्चित कर देने वाला प्रदर्शन किया गया,इस प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान राउरकेला इस्पात सयंत्र के समस्त कार्यकारी निदेशक, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा सीआईएसएफ ईकाई आरएसपी राउरकेला के वरष्ठि अधिकारी उपस्थित रहे।





