साहासपुर क्लस्टर स्तरीय मासिक बैठक में संबलपुरी दिवस की धूम
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
लायकेरा- साहासपुर क्लस्टर स्तरीय मासिक बैठक आज दिनांक 01.08.2026 को लायकेरा प्रखण्ड के सरकारी उच्च विद्यालय सुडुंग में आयोजित की गई। क्लस्टर संसाधन केंद्र समन्वयक
प्रदीप कुमार नाइक ने सभी का स्वागत किया और संबलपुरी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत उप प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र नायक, प्रधानाध्यापक रंजीत नाइक, सहायक शिक्षक प्रदीप मेहर ने दीप जलाकर की। रीतारानी पति ने पिछली बैठक की विवरणी पढ़े और दुष्मंता कराली ने अगस्त महीने के बिषय बस्तु जैसे - मौलिक साक्षरता, संख्यान, जोड़ी काम, सर्वोत्तम अभ्यास वगैरह पर चर्चा किया। आखिर में, संबलपुरी दिवस के मौके पर छात्र और शिक्षकों द्वारा संबलपुरी नृत्य संगीत प्रस्तुत किया गया। संबलपुरी दिवस कार्यक्रम को छत्रलाल किसान ने संचालित किया एवं सुजान खड़िया ने धन्यवाद दिया।





