दवाब में आकर डालमियां सीमेन्ट ने आरम्भ किया सड़क मरम्मत कार्य

दवाब में आकर डालमियां सीमेन्ट ने आरम्भ किया सड़क मरम्मत कार्य

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

हमारे देश में एक प्रसिद्ध कहावत है, जो रामायण काल से चली आ रही है, वह कहावत है कि -" भय बिन होत न प्रीत"।

यह कहावत आज राजगांगपुर में चरितार्थ होती दिख रही है। नगर पालिका द्वारा सड़क बन्द करने का खत मिलते ही डालमिया सीमेंट ने सड़क की मरम्त शुरू कर दी। इस सड़क के  छोटे-बड़े गड्ढों में फंस कर वाहन हो रहे थे खराब,जिसे लेकर पिधले ट्रक मालिकों ने सड़क जाम कर किया था प्रदर्शन।

ज्ञात हो कि राजगांगपुर हरी मशीन के सामने कीचड़मय जर्जर सड़क सीमेंट कारखाना के माटी गेट से रानीबंध राज्य राजपथ के बीच हरीमशीन कारखाने के सामने करीब 40-50 मीटर सड़क काफी जर्जर हालत में है. नगरपालिका द्वारा इस सड़क के बार बार बनाया जा रहा था वही  डालमिया सीमेंट के भारी वाहनों के चलते साल भर भी सड़क नहीं चल पा रहा था। नगर पालिका द्वारा दबाव बनाने के बाद में ओसीएल सड़क मरम्मत के आश्वासन पर समाप्त हुआ था आंदोलन

ट्रक मालिकों के आंदोलन की खबर पाकर पुलिस प्रशासन, नगरपाल, उप नगरपाल, अनेक पार्षद व कार्यनिर्वाही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे तथा आंदोलनकारियों से बात की. उनका कहना था कि बार-बार सड़क खराब होने से आये दिन दुर्घटनाएं होती है तथा गाड़ियों को नुकसान भी होता है. इसलिए इसका कोई स्थायी हल निकाला जाये। जिस पर नगरपाल ने कहा कि नगरपालिका द्वारा बार-बार इसकी मरम्मत की जाती है. लेकिन कारखाना में आने वाले भारी भरकम वाहनों के चलते सड़क टूट जाती है। 

इसलिए जैसे डालमिया सीमेंट द्वारा बाकी सड़क का निर्माण किया गया है, उसी तरह सीएसआर राशि से इसका भी निर्माण कंपनी को कराना चाहिए. कार्यनिवाही अधिकारी ने सात दिनों के अंदर इस सड़क की मरम्मत करने के साथ इस समस्या का स्थायी समाधान करने के आश्वासन पर विरोध प्रदर्शन को बंद किया गया था। 

ट्रक मालिक संघ और नगरपालिका के दबाव में आकर डालमियां सीमेंट द्वारा सड़क का निर्माण कार्य आरम्भ किया गया।