स्वास्थ्य कार्ड की आड़ में सेंकी जा रही है राजनैतिक रोटी
ओडिशा के राशन कार्ड धारी तीन करोड़ लोगों को माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड का दीया बड़ा तोहफा
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर नगर पालिका अंतर्गत आनेवाले 8500 परिवारों को स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड का लाभ मिलेगा | प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ीसा के सभी राशन कार्ड धारी परिवारों का स्मार्ट कार्ड बनकर तैयार हो चुका है, जिसे सरकारी कर्मचारियों के माध्यम से राशन कार्ड धारीयों के बीच वितरण किया जाएगा |
विडंबना यह है कि राजनीती से जुड़े कुछ लोग ऐसे है जो इस मौके का लाभ ले कर अपना हित साधने में लगे है ताकि आने वाले चुनाव में इसका फ़ायदा उठाया जा सके | लोंगों के बीच अपनी पैठ ज़माने के लिए राजनैतिक दलों के नेता व कार्यकर्त्ता राशनकार्ड धारकों से स्मार्ट कार्ड दिलाने के नाम पर राशन कार्ड की छाया प्रति मांगी जा रही है, ताकि लोगों को यह लगे की मेरा स्मार्ट कार्ड फलां पार्टी के द्वारा मिला है | लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री माननीय नवीन पटनायक ने सभी राशन कार्ड धारियों का स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड बना कर घर घर देने की घोषणा कर दी है वही विभिन्न दलों के लोग अपने अपने पक्ष में मतदाताओं को स्मार्ट कार्ड दिलाने के नाम पर रिझा रहे हैं |
निर्दलीय पूर्व पार्षद प्रेम प्रकाश प्रसाद ने ऐसे कार्य के लिए नेताओं की निंदा करते हुए लोगों को जागृत करने हेतु अपना संदेश सारांश दैनिक समाचार पोर्टल के माध्यम से दिया है |





