सर्प दंश से हुई मौत
अनुराग आचार्य (ब्यौरोचीफ)
तालचेर प्रखंड़ अंतर्गत धरमपुर पंचायत के किशोरपाल गाँव में रहने वाले 67 वर्षिय मुलिया माहांती शौच के लिए गुसलखाने में जा रहा था कि उसे एक बिषैले साँप ने डस लिया था, लेकिन साँप के डसे जाने की जानकारी उसे नही हो पाई थी।
रात में तबियत बिगड़ने की वजह से उसे तालचेर के मंडपाल स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, चिकित्सको ने परिक्षण के बाद उसे अंगुल मुख्य चिकित्सालय जाने की सलाह दी।वहाँ भी उनके हालत में सुधार ना होने से उन्हें कटक रेफर किया गया।परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार कटक ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।





