सर्किट हाउस कांड: प्रकाश पासवान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

सर्किट हाउस कांड: प्रकाश पासवान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

सरेंडर की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, एसडीजेएम अदालत ने जारी किया NBW

राउरकेला। चर्चित सर्किट हाउस हथियार बरामदगी मामले में मोस्ट वांटेड आरोपी प्रकाश पासवान के खिलाफ सोमवार को राउरकेला की एसडीजेएम अदालत ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया। आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए दी गई निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में वारंट जारी करने की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, राउरकेला सर्किट हाउस से हथियार और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले में पुलिस लंबे समय से प्रकाश पासवान की तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस की ओर से अदालत में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की प्रार्थना की गई। पुलिस की दलील सुनने के बाद अदालत ने प्रकाश पासवान के खिलाफ NBW जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। हथियार और जिंदा कारतूस बरामदगी के बाद से ही प्रकाश पासवान पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई तेज होने की संभावना है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देश और पुलिस जांच के आधार पर होगी।